बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला बिलासपुर में पुराने मकान की खुदाई के दौरान मिले 92 चांदी और 180 तांबे के सिक्के
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला बिलासपुर में मंगलवार की शाम लगभग 4:00 बजे मदन कोरी के पुराने गिरे हुए कच्चे मकान की रिजवान राइन जेसीबी से खुदाई कर रहे थे। तभी मिट्टी का एक छोटा लोटा खुदाई में मिला। जिसमें चांदी के 92 सिक्के तथा तांबे के 180 सिक्के भरे हुए थे। नायब तहसीलदार और पुलिस ने सिक्कों की गिनती किया। जिन्हें थाना परिसर में रखा दिया गया है।