बदायूं: उझानी पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 8 वांछित वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया
Budaun, Budaun | Jun 14, 2026 बदायूं की थाना उझानी पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान अलग - अलग स्थानों से वांछित वारंटी अभियुक्त शंकर, अनेंद्र मौर्य, नत्थू, जाकिर, मौ० शाहरुख, नाजिम, देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रेमपाल सिंह को गिरफ्तार कर रविवार तीन बजे के आसपास कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।