पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया से दो बाल प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, CCRT छात्रवृत्ति से निखरेगी उनकी कला
Purnea East, Purnia | Apr 24, 2026
सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा संचालित संस्कृत प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत इस वर्ष किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के दो प्रतिभाशाली बच्चों का चयन हुआ है। यह छात्रवृत्ति 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को संगीत, नृत्य, नाटक एवं चित्रकला जैसी कलाओं में प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करती है।