हुज़ूर: बड़वाई क्षेत्र: करंट से गिरे कबूतर ने नरवाई में लगाई आग, बड़ा हादसा टला
Huzur, Bhopal | Apr 3, 2026 भोपाल के बड़वई क्षेत्र में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा टल गया, जब एक कबूतर के कारण खेतों में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कबूतर बिजली लाइन पर बैठा था, तभी उसे करंट लगा और वह झुलसकर नीचे गिर गया। उसके जलते पंखों से पास की नरवाई में आग लग गई, जो हवा के कारण तेजी से फैलने लगी |