सिंघिया: प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली करेह नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी
समस्तीपुर जिला के विभिन्न क्षेत्र में बीते चार-पांच दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। सिंघिया प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली करेह नदी में भी जल स्तर को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। नदी का जलस्तर बढने से तटबंध किनारे बसे लोगों की परेशानी बढ़ेगी।