बीरपुर: जलजमाव से घिरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर, घुटने भर पानी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर छात्र
वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर का पहुंच पथ इन दिनों बारिश के पानी से लबालब है। विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पहुंच मार्ग तक जलजमाव रहने के कारण छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों तथा स्थानीय ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से करीब एक माह से यह समस्या बनी हुई है।