हैदरगढ़: त्रिवेदीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा, बिजली-पानी को लेकर प्रदर्शन
त्रिवेदीगंज स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने गुरुवार करीव 10 बजे लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने बिजली, पानी और भोजन की गुणवत्ता जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने थानाध्यक्ष लोनीकटरा अभय कुमार मौर्या को बताया कि भीषण गर्मी में उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।