Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
usr21265868
डीएम #गाज़ीपुर अनुपम शुक्ला एवं एसपी गाजीपुर डा० ईरज राजा व सीडीओ गाजीपुर आलोक प्रसाद के द्वारा सेवराई तहसील पर आयोजित स...
Sevrai, Ghazipur
| May 16, 2026
#गाज़ीपुर
MORE NEWS
#गाजीपुर। लाठी डंडे और चाकू से हमला कर युवक की हत्या। भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव का मामला। पुरानी रंजिश में की गयी युवक की हत्या। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी। #ghazipurnews61 #bharatnews61 #गाजीपुर_समाचार #newsghazipur #GhazipurNews #गाजीपुर
Sevrai, Ghazipur | Jun 24, 2026
Ghazipur #लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना और उससे उत्पन्न जनहानि एवं जनक्षति को गंभीरता से लेते हुए, जनपद प्रशासन ने सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्ष्ता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में संचालित समस्त होटलों, लॉज, गेस्ट हाउस एवं कोचिंग संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनुपालना सुनिश्चित कराना तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी रेस्पॉन्स सिस्टम विकसित करना था.। लखनऊ की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। भीड़भाड़ वाले कोचिंग संस्थानों और होटलों में बड़ी संख्या में छात्र/अभ्यर्थी एवं पर्यटक रहते/पढ़ते हैं। यदि भवन निर्माण, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन यंत्र एवं निकास मार्ग मानक के अनुरूप नहीं हैं, तो एक छोटी चिंगारी भी बड़ा हादसा बन सकती है। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि जनहानि की कीमत पर कोई भी विकास स्वीकार्य नहीं है। प्रशासन का दायित्व है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति इस जनपद में न हो। हम घटना के बाद नहीं, घटना से पहले रोकथाम पर काम करेंगे। विशेष रूप से जनपद के सभी होटल/लॉज/गेस्ट हाउस संचालकों, कोचिंग संस्थान संचालकों, को आमंत्रित किया गया था। बड़ी संख्या में प्रतिष्ठान मालिकों ने भाग लेकर प्रशासन के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी होटल, लॉज, हॉस्टल एवं 100 से अधिक क्षमता वाले कोचिंग संस्थान को फायर डिपार्टमेंट से एन0ओ0सी/अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया। भवनों में अग्निशमन यंत्र, वॉटर हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर सिस्टम एवं फायर अलार्म लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहां की सभी संस्थानों का विद्युत भार/लोड ऑडिट विद्युत विभाग से कराया जाए। ओवरलोडिंग, जर्जर वायरिंग, लूज कनेक्शन तत्काल ठीक कराए जाएं। प्रत्येक मंजिल पर एम सी बी लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहां की प्रत्येक भवन में कम से कम दो स्वतंत्र निकास मार्ग/सीढ़ियां हों। निकास मार्ग पर कोई सामान, कुर्सी, साइकिल आदि न रखी जाए। ‘‘निकास‘‘ के साइनबोर्ड रात में भी दिखने वाले लगाए जाएं। सभी कर्मचारियों, शिक्षकों एवं वार्डन को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाए। कोचिंग संस्थान हॉल की क्षमता से अधिक छात्र न बैठाएं। एक कमरे में प्रति छात्र का मानक लागू होगा। कोई भी कोचिंग सेन्टर बेसमंेट मे न चलाया जाये। संस्थानो मे सीसीटीवी कैमरे 24ग्7 चालू रहें, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थान मे छात्रों को अग्नि सुरक्षा एवं आपात निकास की जानकारी दिया जाये। प्रत्येक क्लास में निकास मार्ग का नक्शा चिपकाया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जान की सुरक्षा के आगे कोई समझौता नहीं होगा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लखनऊ जैसी घटना की पुनरावृत्ति जनपद में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी हादसे में लापरवाही पाई गई तो भवन स्वामी, संचालक एवं संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आई0पी0सी0 की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी. । प्रशासन जनता से सहयोग की अपेक्षा करता है ताकि हम मिलकर अपने शहर को सुरक्षित बना सकें। बैठक मे मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील कुमार त्रिवेदी, क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं जनपद के कोचिंग संस्थान/होटल संचालक उपस्थित थे
Sevrai, Ghazipur | Jun 24, 2026
# Ghazipur जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में विकास खण्ड मरदह एवं बिरनो सभागार में संपन्न हुआ। संवाद कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बारी-बारी से उपस्थित समूह की महिलाओ से संवाद स्थापित कर उनके कार्यों की जानकारी ली तथा और बेहतर ढंग से कार्य करने करने को कहां। इस दौरान समूह की महिलाओं द्वारा हैंड वॉश, फिनायल, हार्पिक, अगरबत्ती, रेडीमेट कपड़े, झाड़ू, मसाले, जैसे प्रोडक्त तैयार करने तथा किसी ने कॉस्मेटिक के सामानो की बिक्री करने तथा किसी महिला द्वारा कृषि कार्य करने की जानकारी दी गई. जिसपर जिलाधिकारी ने उनके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट के क्वालिटी में किसी प्रकार की कंप्रोमाइज न करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहां की सब बेस्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाला प्रोडक्ट तैयार किया जाए. जिलाधिकारी ने ऐसे प्रोडक्ट बनाने को कहां जिसकी मार्केट में अत्यधिक मांग हो. जरूरत पड़ने पर इसके लिए आपको पूरी ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा. जिलाधिकारी ने इसपर बी एम एम और डी एम एम लग कर कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं मिशन से जुड़े कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। समूहों को बैंक ऋण, प्रशिक्षण, स्वरोजगार गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार का सर्वे कर उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं से जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बाजार उपलब्ध कराने, उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग एवं बिक्री की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सशक्त होंगी तो उनका पूरा परिवार सशक्त होगा। कार्यशाला में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित लखपति दीदी की भी समस्याओं को सुना गया तथा उनके सामाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। कार्यशाला में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि एनआरएलएम के माध्यम से संचालित योजनाएं ग्रामीण विकास एवं गरीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समूहों की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, आजीविका गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, स्वरोजगार योजनाओं एवं अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उपस्थित अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं जानकारी साझा की। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाना तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना रहा। संवाद कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख ने ने परिसर मे ही वृक्षारोपण कर उपस्थित जन सामान्य से अधिक से अधिक पौध लगाने की अपील की. इस दौरान ब्लॉक परिषद मे स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाये गए उत्पादों से संबंधित स्टॉल लगाया था जिसका जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन कर जानकारी ली गयी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अन्नप्राशन एवं गोद भराई जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख विरनो राजन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, एल डी एम, उपायुक्त स्वतः रोजगार, खंड विकास अधिकारी मरदह एवं विरनो एवं अन्य संबंधित अधिकारी, जन सामान्य, उपस्थित #गाजीपुर_समाचार #newsghazipur #bharatnews61 #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Jun 23, 2026
#गाजीपुर। बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान। शहर के कई मुहल्लों में चला चेकिंग अभियान। बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए अभियान। कई बड़े बिजली बकायदारों का काटा गया कनेक्शन। बाईपास कर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को दी गयी चेतावनी #ghazipurnews61 #bharatnews61 #newsghazipur #गाजीपुर #GhazipurNews #गाजीपुर_समाचार