पूर्णिया पूर्व: सदर थाना ने 03.05 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया
सदर थाना संध्या गश्ती पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि जिरोमाईल अररिया जाने वाली रोड पर स्थित चाय दुकान में एक व्यक्ति जिसका नाम मुजाहीर आलम है उसके द्वारा एक महिला अफसाना खातुन उर्फ रूबी को स्मैक बेचा जा रहा है। जिसके बाद गठित टीम द्वारा छापामारी कर 3.05 ग्राम स्मैक बरामद किया गया एवं दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया।