पूर्णिया पूर्व: महराजपुर में बिदाई लेने गई दो महिलाओं को बंधक बनाया गया, पुलिस ने मुक्त कराया
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर निवासी मो आशिक आलम ने शुक्रवार को समय करीब 11 बजे थाना में लिखित शिकायत कर महराजपुर बिदाग़री लेने पहुँची अपने माँ और सास को बंधक बनाने के मामले में मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत किया है।जिसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने उक्त दोनों महिला को सकुशल रिहा करवा दिया।