झांसी: ओवर रेटिंग के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दिगारा भगवंतपुरा बाईपास स्थित मदिरा दुकान के विक्रेता को भेजा जेल
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2025 ओवर रेटिंग के विरुद्ध आबकारी की टीम द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कंपोजिट मदिरा दुकान दिगारा भगवंतपुरा बाईपास दुकान पर उपस्थित विक्रेता द्वारा ओवर रेट में शराब की बिक्री किए जाने पर इसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में थाना सदर बाजार में अभियोग पंजीकृत कराते हुए विक्रेता को जेल भेजा गया।