झांसी: झांसी के एडवोकेट की भदोही में एक्सीडेंट में मौत, पहिया फटने से कार हाइवे किनारे रेलिंग से टकराई, बेटा समेत 3 घायल
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2025 झांसी के एक एडवोकेट की सड़क हादसे में मौत हो गई। वो परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर गए थे। पहिया फटने से कार हाइवे किनारे रेलिंग में टकरा गई। हादसे में उनका मासूम बेटा समेत 3 लोग घायल हो गए। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। हादसा भदोही में हुआ है। परिवार के लोग शव लेकर झांसी आ गए। अब यहां पुलिस पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।