झांसी: झांसी पहुंचे कृषि मंत्री ने कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार किसानों पर लाठीचार्ज करती थी, हम क्रेडिट कार्ड देते हैं
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2025 प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को झांसी पहुंचे। वे रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में किसान संवाद में शामिल हुए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई। किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की तारीफ की। साथ ही समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार पर किसानों का उत्पीड़न करने की बात कही।