औरैया: रोडवेज बस के संविदा चालक ने एआरएम पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, एआरएम ने कहा चालक लगातार बरत रहा है लापरवाही
रोडवेज विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें संविदा चालक धर्मेंद्र सिंह ने विभागीय अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र सिंह निवासी दिबियापुर जो कि जगदीश सिंह के पुत्र हैं ने बताया कि वह लंबे समय से रोडवेज बस में संविदा चालक के रूप में कार्यरत हैं और पहले लंबे रूटों पर बस चलाते थे। धर्मेंद्र के अनुसार कुछ समय पहले वह बीमारी के कारण लंबे रू