आगरा: थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना आगरा पहुंचीं, ताजमहल व आगरा किला का करेंगी दीदार
Agra, Agra | Feb 10, 2026 थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना अपने 5 दिवसीय भारत दौरे के तहत जोधपुर से आगरा पहुंचीं। खेरिया हवाई अड्डे से उनका काफिला सीधे होटल आईटीसी मुगल गया, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वे कल सुबह करीब 10 बजे ताजमहल और 11 बजे आगरा किला देखेंगी। इसके बाद कलाकृति संस्कृति एवं सम्मेलन केंद्र में ताजमहल पर आधारित शो देखेंगी।