गभाना: चंडौस पुलिस ने गो मांस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
चंडौस में जनवरी माह में पकड़े गए गोमांस प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार दोपहर को दो बजे पुलिस ने बुलंदशर के खुर्जा स्थित अल-हम्द मीट फैक्टरी के पार्टनर शाहबुद्दीन और नईम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस फैक्टरी स्वामी व पूर्व केंद्रीय मंत्री के भाई अनवर हुसैन समेत दो लोगों को जेल भेज चुकी है।