साहेबपुर कमाल: मल्हीपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय एक युवक डूबा, तलाश जारी
शुक्रवार को साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हीपुर गंगा घाट पर स्नान करने के क्रम में एक युवक डूब गया स्थानीय गोताखोर हितेश कुमार,निराला कुमार समेत अन्य गोताखोरों के द्वारा मौके पर पहुंचकर काफी खोजबीन की गई परंतु डूबे युवक का कुछ पता नहीं चल सका वही एसडीआरएफ टीम के द्वारा शुक्रवार की संध्या करीब 7:00 बजे तक डूबे युवक की काफी खोजबीन की गई है।