श्रीडूंगरगढ़: प्रवासी महिला की पुश्तैनी जमीन हड़पने के मामले में श्रीडूंगरगढ पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रवासी महिला की पुश्तैनी कृषि भूमि हड़पने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे एसआई मोहनलाल ने बताया कि जंभेश्वर नगर निवासी नरेंद्र डेलू को बीकानेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पहले एमडी मादक पदार्थ मामले में गंगाशहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था।