बिंदकी: भवानीपुर तथा दरियापुर मोड़ के बीच रोडवेज बस की टक्कर से घायल टोल प्लाजा कर्मचारियों की इलाज के दौरान हुई मौत
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के भवानीपुर तथा दरियापुर मोड़ के बीच शुक्रवार की देर रात को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार जितेंद्र सिंह उर्फ गुड्डन उम्र 45 वर्ष निवासी डीघ गंभीर घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार बाद सीएचसी से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज फतेहपुर में इलाज के दौरान शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात करीब 12 बजे मौत हो गई।