गोगरी: भीषण गर्मी से राहत: गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में लू वार्ड शुरू, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
Gogri, Khagaria | Apr 23, 2026 भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में लू से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष लू वार्ड की स्थापना की गई है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने विधिवत इसका शुभारंभ किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में लू के मामलों में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते