मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के रमईहार में जमीन के सौदे को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीड़ित महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर प्रॉपर्टी डीलरों पर धोखाधड़ी, अवैध कब्जा मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वही पीडिया की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।