बख्तियारपुर: सालिमपुर थाना क्षेत्र में गंगा पार खेत देखने गया युवक लापता, परिजनों को हुई चिंता
सालिमपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 16 दिसंबर की दोपहर लखीपुर गांव निवासी कन्हैया कुमार कृषि कार्य के सिलसिले में गंगा पार अपने खेत देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद कन्हैया के पिता सियाराम सिंह ने