वाड्रफनगर: पुलिस ने जिले में करोड़ों का गांजा लदा ट्रक पकड़ा, अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई
वाड्रफनगर शुक्रवार बसंतपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। उड़ीसा के सोनपुर से उत्तरप्रदेश ले जाए जा रहे गांजे से भरे ट्रक को पुलिस ने भोर करीब 3 बजे घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई में दो आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं पुलिस मामले की जांच पर जुटी हुई है