गोला प्रखंड के रायपुरा गांव के ग्रामीणों ने भारत माला परियोजना के तहत बन रहे सड़क निर्माण कार्य में बाईपास सड़क एवं पुलिया निर्माण करने की मांग की है। रामगढ़ उपायुक्त से लिखित मांग की गयी है। कहा गया है कि जैनामोड से ओरमांझी तक भारत माला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे सड़क निर्माण कार्य जारी है।