पधर: पद्धर व टिक्कन में लोक अदालत में 39 इंतकाल मामलों का निपटारा, नायब तहसीलदार पद्धर विकास कौंडल
Padhar, Mandi | Nov 1, 2025 राजस्व विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को उपमंडल पद्धर में तहसील पद्धर और उप-तहसील टिक्कन में लोक अदालतों का सफल आयोजन किया गया। नायब तहसीलदार पद्धर विकास ने बताया कि लोक अदालतें माननीय अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) हिमाचल प्रदेश के आदेशानुसार आयोजित की गई थीं, जिनका उद्देश्य लोगों के लंबित राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा करना था।