रेवाड़ी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से केएलपी कॉलेज में जिलास्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 21 नवंबर तक आयोजित होगा। मुख्य अतिथि जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास का मंच है।