झालरापाटन: महिला के बैग चोरी के मामले में दो सगे भाई निकले आरोपी, झालरापाटन पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी व गहने बरामद
झालरापाटन के मुख्य बाजार की एक कपड़े की दुकान से एक महिला का बैग चोरी होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बैग चुराने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। शाम 4:00 बजे पुलिस की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया उसके कब्जे से चुराए गए रुपए और गहने बरामद किए हैं।