सिराथू: कोखराज टोल प्लाजा पर LPG टैंकर में लगी भीषण आग, चालक की मौत, पांच लोग गंभीर घायल होकर प्रयागराज रेफर
कोखराज थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एलपीजी गैस से भरे टैंकर में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में टैंकर के डिवाइडर से टकराने के बाद गैस रिसाव से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे में टैंकर चालक की वाहन के अंदर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस तैनात!