चाईबासा । बीते रात सेनटोला मोहल्ले में चोरी की एक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के शंकर के मकान के रसोई घर से अज्ञात चोर गैस सिलेंडर चुरा ले गए। बताया जाता है कि घटना उस समय हुई जब घर के लोग अपने कार्यों में व्यस्त थे। बाद में रसोई घर में जाने पर सिलेंडर गायब मिले। हालांकि रविवार को12 बजे तक मामला दर्ज नहीं कराया गया था।