जालौन: सलेमपुर कालपी में 9 वर्षीय किशोर को सर्प ने काटा, हालत बिगड़ी, उच्च संस्थान किया रेफर
Jalaun, Jalaun | Jun 11, 2026 जालौन तहसील क्षेत्र के कुठौंद थाना के अंतर्गत सलेमपुर कालपी गांव निवासी 9 वर्षीय किशोर कृष्ण को सर्प ने काट लिया,सर्प के काटने से उसकी हालत बिगड़ गई,परिजनों के द्वारा झाड़फूंक करवाई गई,फिर अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उच्च संस्थान दिन गुरुवार समय 12 बजे रेफर कर दिया है,सर्प ने सोते समय किशोर को काट लिया है,जिससे उसकी हालत नाजुक है।