शिवहर: शिवहर के 3 प्रखंडों में 1 जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू, छात्रों को बड़ी राहत
शिवहर के पिपराही, पुरनहिया और डुमरी कटसरी प्रखंडों में 1 जुलाई से डिग्री कॉलेज शुरू होंगे। जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के प्रयासों के बाद राज्य सरकार ने कॉलेज के संचालन की अनुमति दी है। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।