सरधना: बार एसोसिएशन चुनाव में जीत के बाद जीते हुए प्रत्याशियों ने अन्य अधिवक्ताओं का जताया आभार, हुआ जोरदार स्वागत
सरधना बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैयद आरिफ अली और महामंत्री संजीव पंवार ने अपनी टीम के साथ अधिवक्ताओं के बीच पहुंचकर आभार व्यक्त किया। सोमवार को कचहरी परिसर में जश्न का माहौल रहा, जहां ढोल-नगाड़ों की थाप और फूलों की बारिश के बीच विजयी प्रत्याशियों का जोरदार स्वागत किया गया।