हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लॉक में भाकियू टिकैत ने खाली बाल्टी लेकर किया घेराव, पूर्व के ज्ञापन पर कार्रवाई न होने से किसान थे नाराज
सिद्धौर ब्लॉक का भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा मंगलवार करीब 12 बजे घेराव किया गया। इस दौरान सभी के हाथों में खाली बाल्टी मौजूद दिखी। और भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत को लेकर खाली बाल्टी को बजाकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व में एक ज्ञापन सौंपा गया था।