पुष्कर: पुष्कर के पास स्थित फार्म हाउस में निकला करीब 8 फीट लंबा रॉक पाइथन सांप, कोबरा टीम को किया गया सूचित
Pushkar, Ajmer | Aug 2, 2024 अजमेर जिले के पुष्कर के पास फार्म हाउस में रॉक पाइथन सांप निकालने के बाद किसानों में डर का माहौल हो गया। मामले की सूचना तुरंत कोबरा टीम को दी गई। कोबरा टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और रॉक पाइथन सांप को रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जगह छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि उसकी लंबाई लगभग 7 से 8 फिट है।