बज्जू: बज्जू क्षेत्र में अचानक बिगड़े मौसम से बारिश-ओलावृष्टि ने फसलों को किया भारी नुकसान, मुआवजे की मांग की गई
Bajju, Bikaner | Apr 3, 2026 बज्जू क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बज्जु के गांवों में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई, वहीं कई स्थानों पर चने के आकार के ओले गिरने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।तेज हवाओं के बाद शुरू हुई रिमझिम बारिश का दौर देर रात तक जारी रहा। क्षेत्र के बांगड़सर, माणकासर सहित आसपास के चकों में ओलावृष्टि और बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है।