हाथरस: गांव नगला खड़क में मेड काटने पर दबंगों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडों से मारा, पत्नी का गला दबाने की कोशिश
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव नगला खड़क में शनिवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग मेड काटने को लेकर दबंगों ने पति-पत्नी को जमकर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया एवं पत्नी का गला दबाने की कोशिश भी की गई मौके पर लोगों की भीड़ लग गई घायल द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्नी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और मामले की जांच में भी जुट गई है