कटघोरा: पैरावट में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से लगी आग, लोग बाल-बाल बचे, ट्रांसफार्मर के जलने से बिजली संकट हुआ खड़ा
Katghora, Korba | May 23, 2026 कोरबा जिले में पड़ भीषण गर्मी के कारण आग लगने के कारण की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों की जान सांसत में तों फंस ही रही है वही नुकसान भी काफी हो रहा है.ताज़ा मामला कटघोरा थाना इलाके के ग्राम हुंकरा का है जहाँ ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से घर में रखे पैरावट में आग लग गई. जब तक घर वाले संभल पाते तब तक पैरावट की आग घर तक पहुँच गई.