घोसी: घोसी पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेजा
घोसी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब चेन्नई से मिनी गन फैक्ट्री के सरगना को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि कोरमा गांव में मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस के द्वारा उद्वेदन किया गया था और जिसका सरगना अजीत बिंद काफी दिनों से फरार चल रहा था। पुलिस ने जाल बिछाते हुए मिनी घर फैक्ट्री के सरगना को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही