#JhansiPolice
पुलिस लाइन झांसी में आयोजित 69वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता-2026 का सफल समापन*
कानपुर जोन की 09 टीमों ने लिया प्रतिभाग, झांसी टीम ने 443 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया प्राप्त।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
आज दिनांक 04.07.2026 को पुलिस लाइन, झांसी में आयोजित 69वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान (कम्प्यूटर, पुलिस फोटोग्राफी, एंटी सबोटॉज चेक एवं वीडियोग्राफी) प्रतियोगिता-2026 का समापन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 02.07.2026 से 04.07.2026 तक पुलिस लाइन, झांसी में किया गया, जिसमें कानपुर जोन की 09 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कम्प्यूटर, पुलिस फोटोग्राफी, एंटी सबोटॉज चेक एवं वीडियोग्राफी सहित विभिन्न विधाओं में अपनी तकनीकी एवं वैज्ञानिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में झांसी टीम ने सर्वाधिक 443 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करते हुए चल वैजयंती पर कब्जा किया। समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी प्रकार तकनीकी दक्षता एवं व्यावसायिक कौशल को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक लाइन अरीबा नोमान, क्षेत्राधिकारी लाइन्स प्रिया सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पन्नालाल मौर्य, निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. विजय कुमार यादव, डॉ. आकाश कुमार, डॉ. सूर्यकान्त गुप्ता, आरटीओ निरीक्षक राजकुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2026