नावकोठी: रजाकपुर के पूर्व सरपंच रामसागर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, पूर्व विधायक समेत कई लोग हुए शामिल
रजाकपुर के पूर्व सरपंच रामसागर सिंह के निधन के उपरांत रविवार को श्रद्धांजलि कर शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विभिन्न राजनीतिक दल के नेतागण शामिल हुए। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस अवसर पर लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।