नावकोठी: नावकोठी में ई-रिक्शा चालकों का सरकार के आदेश के खिलाफ आंदोलन का निर्णय, 02 फरवरी को होगी हड़ताल
नावकोठी प्रखंड में ई रिक्शा चालकों ने सरकार के आदेश के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। रविवार को सैंकड़ो ई रिक्शा चालकों ने अपने-अपने ई रिक्शा को लेकर प्रदर्शन किया तथा 2 फरवरी को नावकोठी में हड़ताल करने एवं प्रतिशोध सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है।