नावकोठी: नावकोठी एपीएस खेल मैदान में संत रविदास जयंती मनाई गई, मुखिया ने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया
नावकोठी में संत शिरोमणि रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इसका उद्घाटन मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने फीता काटकर के किया। उन्होंने रविदास जी के व्यक्तित्व कृतित्व और योगदान की चर्चा की तथा उनके आदर्श पर चलने की अपील की। इस अवसर पर प्रमोद मोची पंकज कुमार पप्पू राम विकास कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।