धौरहरा: सैदीपुर गांव के दबंगों ने पीड़ित की जमीन पर किया जबरन अवैध कब्जा, विरोध करने पर पीड़ित की जमकर पिटाई की
लखीमपुर खीरी जिले के सैदीपुर गांव में जमीन कब्जे को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। पीड़ित गंज राम ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि गांव के ही जगदीश, हरेराम और गोकरन ने उसकी जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया है।विरोध करने पर उक्त दबंगों ने पीड़ित की जमकर किया पिटाई।