पिथौरागढ़ में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने खोला पहला मॉडल CSP, ग्रामीणों को मिली बैंकिंग की नई सुविधा
उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने पिथौरागढ़ के धारचूला में अपने पहले मॉडल CSP का उद्घाटन किया। यह बैंक दारमा घाटी में दूरस्थ गांवों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाने वाला पहला बैंक बन गया है। बैंक ने इस साल पिथौरागढ़ में कुल 34 नए CSP नियुक्त किए हैं, जिनमें 12 महिलाएं शामिल हैं। अध्यक्ष हरि हर पटनायक ने ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी और समर्थन का आश्वासन दिया।