गभाना: चंडौस पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को गभाना के नगला नत्था निवासी दीपक पुत्र मुकेश कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि 24 मई की शाम को वह चंडौस क्षेत्र के गांव सूरजपुर अपनी बुआ के घर जा रहा था। तभी रास्ते में अमृतपुर निवासी जितेंद्र, गुड्डू केशव व एक अज्ञात युवक ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।