मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय जाने वाली सड़क पर प्रशासन ने शनिवार दोपहर करीब तीन बजे में बड़ी कार्रवाई किया है। गायघाट चौक एनएच 27 से प्रखंड मुख्यालय पर जाने वाली सड़क पर अवैध रूप चलाई जा रही दुकानें हटाने के निर्देश दिया गया है। वहीं सड़क किनारे अवैध रूप खड़े 19 वाहनों की चालान काटा गया है।