ऊंचाहार: एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत श्रमिकों को नहीं मिला मजदूरी का भुगतान, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत मजदूरों ने कॉन्ट्रेक्टर पर मजदूरी का भुगतान न किये जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।कन्नौज जिले के रहने वाले आरिफ, सलमान,नाजिम, अरमान समेत अन्य श्रमिकों ने बताया कि, पिछले महीने उनके ही इलाके का व्यक्ति सभी को लेकर आया था।एक महीना बीतने के बाद भी उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया ।