बीना: रमजान के आखिरी रोजे के बाद दिखा ईद का चांद, नई बस्ती स्थित ईदगाह सहित कई मस्जिदों में होगी ईद की नमाज अदा
Bina, Sagar | Apr 11, 2024 मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान का बुधवार को आखरी रोजा रखा गया। रोजा इफ्तार के बाद मुस्लिम समुदाय ने ईद का चांद देखा और एक दूसरे को ईद के चांद की मुबारकबाद दी ,रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग महीना भर रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। वही चांद दिखने के बाद गुरुवार को नई बस्ती स्थित ईदगाह सहित कई मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।