बीना: इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बीना रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को होगी असुविधा
Bina, Sagar | Apr 9, 2024 इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बीना रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेल प्रशासन द्वारा निरस्त किया गया है,वहीं कुछ ट्रेनेंपरिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। जिससे बीना रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को असुविधा होगी, रेलवे पीआरओ से मिली जानकारी अनुसार बीना कटनी मेमू ट्रेन सहित कई ट्रेनें निरस्त और कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।