बीना: गांधी वार्ड में 37 वर्षीय महिला नगर पालिका सफाई कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Bina, Sagar | Apr 10, 2024 37 वर्षीय ज्योति पति सोनी वाल्मीकि निवासी गांधी वार्ड जो नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर पदस्थ है, ने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। महिला को फांसी के फंदे पर झूलता देख बेटियों ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को फांसी के फंदे से उतारा,वही पुलिस ने आज पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्ट कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।